Trusted Source Image

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पंजीकरण की आज लास्ट डेट, cuetug.ntaonline.in से जल्द करें आवेदन

Saurabh Pandey | March 31, 2024 | 08:45 AM IST | 1 min read

सीयूईटी यूजी 2024 सिटी स्लिप 30 अप्रैल से जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन का 31 मार्च आखिरी दिन। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन का 31 मार्च आखिरी दिन। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2024) पंजीकरण के लिए आवेदन करने का आज यानी 31 मार्च आखिरी दिन है। एनटीए की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख पहले 26 मार्च तक ही थी, जिसे 31 मार्च तक आगे बढ़ाया गया था। छात्रों के पास सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन करने के आज रात 9:50 बजे तक का समय है।

CUET UG Registration Date 2024 परीक्षा कार्यक्रम

सीयूईटी यूजी 2024 सिटी स्लिप 30 अप्रैल से जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। वहीं सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट 30 जून को घोषित किए जाएंगे।

CUET UG 2024 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर जाएं।
  • आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई फोटोज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से शुल्क भुगतान का भुगतान करें।
  • अब आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।

उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications