Trusted Source Image

NBEMS Recruitment 2026: एनबीईएमएस जूनियर असिस्टेंट व अन्य पदों की भर्ती परीक्षा 15-16 सितंबर को री-शेड्यूल

Santosh Kumar | September 1, 2026 | 05:41 PM IST | 1 min read

एनबीईएमएस सीधी भर्ती 2026 प्रक्रिया में सबसे अधिक पद-39 जूनियर असिस्टेंट के हैं, जबकि स्टेनोग्राफर के लिए 7, जूनियर अकाउंटेंट के लिए 4, जूनियर प्रोग्रामर के लिए 1 और डिप्टी डायरेक्टर (मेडिकल) के लिए 2 पद हैं।

एनबीईएमएस की ओर से इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
एनबीईएमएस की ओर से इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रुप ए, बी और सी के तहत कुल 53 पदों के लिए चल रही भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 5 और 6 सितंबर को होनी थी, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर 15 और 16 सितंबर को आयोजित करने का फैसला किया गया है। एनबीईएमएस की ओर से इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

एनबीईएमएस सीधी भर्ती 2026 प्रक्रिया में सबसे अधिक पद-39 जूनियर असिस्टेंट के हैं, जबकि स्टेनोग्राफर के लिए 7, जूनियर अकाउंटेंट के लिए 4, जूनियर प्रोग्रामर के लिए 1 और डिप्टी डायरेक्टर (मेडिकल) के लिए 2 पद हैं।

NBEMS Recruitment 2026: एनबीईएमएस भर्ती परीक्षा की नई डेट

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनबीईएमएस भर्ती परीक्षा की नई डेट दी गई है-

पदएग्जाम डेटटाइम

जूनियर असिस्टेंट

15 सितंबर

सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

जूनियर अकाउंटेंट

15 सितंबर

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

जूनियर प्रोग्रामर

16 सितंबर

सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

स्टेनोग्राफर

16 सितंबर

दोपहर 2 बजे से शाम 5बजे तक

डिप्टी डायरेक्टर (मेडिकल)

16 सितंबर

दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक

Also readCIL MT Answer Key 2026: कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो ओपन, 3 सितंबर तक कर सकेंगे चैलेंज

NBEMS Recruitment 2026: एनबीई ने उम्मीदवारों को दिए निर्देश

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्था, एनबीईएमएस द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर-आधारित परीक्षा पर आधारित होगा। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

एनबीईएमएस ने परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती परीक्षा की बदली हुई तारीखों को ध्यान से देखें और नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी इंतजाम करें।

उम्मीदवार अपनी यात्रा, तैयारी और अन्य इंतजाम उसी हिसाब से करें। साथ ही, उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी, निर्देशों और आगे की घोषणाओं के लिए एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications