MP Board Time Table 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की संशोधित डेटशीट जारी, जानें टाइमिंग, शेड्यूल
Santosh Kumar | October 29, 2025 | 10:38 AM IST | 2 mins read
नियमित परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी। स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च के मध्य उनके निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएंगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 5 मार्च, 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक होंगी। सभी विषयों की सैद्धांतिक परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर एमपीबीएसई डेटशीट 2026 जारी की है।
हाई स्कूल परीक्षा कार्यक्रम वही रहेगा, जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षा में थोड़ा बदलाव किया गया है - 3 मार्च की परीक्षा अब 5 मार्च, 2026 को होगी। बोर्ड द्वारा स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा कार्यक्रम नोटिस बोर्ड पर लगाएं।
MP Board Date Sheet 2026: प्रायोगिक परीक्षाएं कब?
सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। निर्धारित समय से 15 मिनट बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नियमित परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी।
स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च के मध्य उनके निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएंगी। यदि आवश्यक हुआ तो प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी।
जारी शेड्यूल के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। 8:45 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 8:50 बजे और प्रश्न पत्र सुबह 8:55 बजे वितरित किए जाएंगे।
MP Board Time Table 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 12 डेटशीट
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एमपी बोर्ड 2026 कक्षा 12वीं की संशोधित डेटशीट देख सकते हैं-
| एमपी बोर्ड कक्षा 12 डेटशीट | विषय |
|---|---|
|
7 फरवरी, 2026 |
हिंदी (वोकेशनल छात्रों सहित) |
|
9 फरवरी, 2026 |
उर्दू, मराठी |
|
10 फरवरी, 2026 |
अंग्रेजी (वोकेशनल छात्रों सहित) |
|
13 फरवरी, 2026 |
फिजिक्स, व्यावसायिक अर्थशास्त्र/अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी,
|
|
14 फरवरी, 2026 |
बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज |
|
16 फरवरी, 2026 |
संस्कृत |
|
17 फरवरी, 2026 |
ड्राइंग एंड डिजाइन |
|
18 फरवरी, 2026 |
केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलि. ऑफ साइंस ऐंड मैथमेटि्क्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर,
|
|
19 फरवरी, 2026 |
मनोविज्ञान |
|
20 फरवरी, 2026 |
1. एनएसक्यूएफ के सभी विषय 2. शारीरिक शिक्षा |
|
21 फरवरी, 2026 |
कृषि (मानविकी); होम साइंस (कला समूह); बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी |
|
23 फरवरी, 2026 |
जीव विज्ञान |
|
25 फरवरी,, 2026 |
गणित |
|
26 फरवरी, 2026 |
राजनीति शास्त्र |
|
27 फरवरी, 2026 |
इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेज |
|
2 मार्च, 2026 |
समाजशास्त्र |
|
5 मार्च, 2026 |
भूगोल; क्रॉप प्रोडक्शन ऐंड हार्टिकल्चर; स्टिल लाइफ ऐंड डिजाइन;
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार