राजस्थान पुलिस खिलाड़ी कोटा भर्ती में केवल राजस्थान के मूल निवासी अभ्यर्थी ही पात्र माने जाएंगे। खिलाड़ी कोटा में चयनित अभ्यर्थियों को केवल कांस्टेबल सामान्य पदों की रिक्तियों के तहत नियुक्ति दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
विश्वविद्यालय ने इसी सप्ताह बीएड पार्ट 2, एमए/एमएसी. बी.कॉम, एमबीए के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो इन परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम देख सकते हैं।
आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल के माध्यन से डाउनलोड कर सकते हैं।
वे अभ्यर्थी जो वर्तमान में बीसीआई-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के 3-वर्षीय या 5-वर्षीय एलएलबी डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में हैं, एआईबीई के लिए पंजीकरण के पात्र हैं।
इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एक वैलिड ईमेल आईडी होना आवश्यक है और पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उसे उपलब्ध कराना होगा। टियर-I और टियर-II परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र और अन्य प्रासंगिक जानकारी उम्मीदवारों को केवल इसी ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
बोर्ड ने विशेष रूप से सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) श्रेणी के छात्रों के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है, ताकि उन्हें किसी भी सुविधा या छूट का लाभ उठाने में सहायता मिल सके।