नए स्कूलों के बाद देश में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या 1,288 से बढ़ जाएगी। इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं भी होंगी, जिन्हें 'बालवाटिका' कहा जाता है।
नाइलिट डिजिटल यूनिवर्सिटी युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, सेमीकंडक्टर और संबंधित क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा प्रदान करेगा।
यूकेएसएसएससी चेयरमैन जीएस मर्तोलिया ने बताया कि कुल 10-12 हजार पद हैं जिनमें से करीब साढ़े चार-पांच हजार पदों के लिए परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं जिनमें दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक जांच के बाद उनका अंतिम परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा।