Santosh Kumar | April 26, 2026 | 12:15 PM IST | 2 mins read
जिन छात्रों ने जेईई मेन 2026 परीक्षा दी है, वे पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके जेईई मेन 2026 आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के पेपर 2 की आंसर-की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने जेईई मेन 2026 परीक्षा दी है, वे पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके जेईई मेन 2026 आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने एक प्रोविजनल आंसर-की जारी की है, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का अवसर भी दिया गया है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April| Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: CSAB 2026 Counselling CP | Free 1:1 Counselling | Last 5 Year Analysis (2026-2022)
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India | Study Guide
25 अप्रैल को जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने जेईई मेन 2026 के दूसरे सत्र के पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए रिकॉर्ड की गई रिस्पॉन्स शीट, प्रोविजनल आंसर-की के साथ, वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल को रात 11:50 बजे तक, प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क जमा करके, ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं। यह शुल्क केवल डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ही जमा किया जाना चाहिए।
निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में संशोधन किया जाएगा और अंतिम परिणाम संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईई मेन आंसर की पीडीएफ 2026 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित अंतिम उत्तर कुंजी को ही मान्य माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से संपर्क साध सकते हैं। एनटीए ने पेपर 1 के परिणाम पहले ही जारी कर दिए हैं।
सीयूईटी पीजी परीक्षा मार्च 2026 में कंप्यूटर-आधारित मोड में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar