Santosh Kumar | April 20, 2026 | 02:03 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर आवेदन क्रमांक और पासवर्ड (या जन्म तिथि) के साथ लॉग इन करें।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 बीई/बीटेक परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से फाइनल आंसर-की की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन फाइनल आंसर-की में दर्ज की गई सभी आपत्तियों की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद सही जवाब दिए गए हैं, और अब इसमें कोई और बदलाव नहीं किया जा सकता है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। जेईई मेन प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद छात्रों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं, और अब इन आपत्तियों की समीक्षा पूरी हो चुकी है।
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। यह पूरी तरह से अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर होगा। अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर आवेदन क्रमांक और पासवर्ड (या जन्म तिथि) के साथ लॉग इन करें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
आंसर की शिफ्ट-वार आधार पर उपलब्ध है। फाइनल आंसर की जारी होने के साथ, छात्र अब अपने जवाबों की तुलना करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। किसी भी प्रश्न के संबंध में अब कोई और चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि फाइनल आंसर की को अंतिम और बाध्यकारी माना जाएगा। जेईई मेन रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। जो छात्र उत्तीर्ण होंगे, वे जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
पहले यह तारीख 14 अप्रैल थी; लेकिन, छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई तस्वीरें उनके आईडी प्रूफ से मेल नहीं खा रही थीं, उन्हें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए।
Santosh Kumar