Saurabh Pandey | February 15, 2025 | 04:26 PM IST | 1 min read
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की संशोधित फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2ए (बी. आर्क) और 2बी (बी. प्लानिंग) की आंसर की और रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं।
जेईई मेन पेपर 2 बी. आर्क और बी. प्लानिंग की आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 16 फरवरी 2025 तक आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का आपत्ति शुल्क रात 11:50 बजे तक जमा करना होगा।
उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रोसेसिंग शुल्क के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम और 16 फरवरी के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि उम्मीदवार द्वारा दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा।
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की संशोधित फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के निपटारे के बाद विशेषज्ञों द्वारा तय की गई कीज फाइनल होंगी।
जेईई मेन 2025 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.nic.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से सत्र 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22 से 30 जनवरी, 2025 के बीच जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन किया था।
Santosh Kumar