Trusted Source Image

ICAI CA Inter Result May 2026: सीए इंटरमीडिएट मई रिजल्ट आज, जानें टाइमिंग, स्कोरकार्ड लिंक, लेटेस्ट अपडेट

Santosh Kumar | June 24, 2026 | 07:25 AM IST | 1 min read

सीए इंटर मई रिजल्ट के साथ, आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट मई सत्र के लिए पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा।

Back

Certificate Courses Offered by ICAI

Download this e-book to know more about the certificate courses.

Download Now
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर सीए इंटर मई रिजल्ट देख सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर सीए इंटर मई रिजल्ट देख सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट मई 2026 का रिजल्ट आज इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद, सीए इंटर मई 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर अपना सीए इंटरमीडिएट मई रिजल्ट देख सकेंगे।

सीए इंटरमीडिएट मई 2026 सेशन की परीक्षाएं 5 से 15 मई के बीच आयोजित की गई। आईसीएआई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, इंटर परीक्षा के नतीजे 24 जून 2026 की शाम 4 बजे से 8 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे।

ICAI CA Inter Result May 2026: रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, क्योंकि नतीजे तय समय से पहले भी जारी किए जा सकते हैं। सीए फाइनल 2026 परीक्षा के नतीजे पहले ही 18 जून को घोषित किए जा चुके हैं।

जो छात्र परीक्षा पास करेंगे, उन्हें सीए फाइनल की तैयारी शुरू करनी होगी। नतीजों के साथ या उसके तुरंत बाद, आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट मई सत्र के लिए पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा।

Also readICAI CA May Final Result 2026: आईसीएआई सीए मई फाइनल रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड

CA Inter May Result 2026: सीए इंटर मई रिजल्ट लिंक

सीए इंटर रिजल्ट 2026 देखने के लिए इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है-

  • icai.nic.in
  • icaiexam.icai.org
  • caresults.icai.org

आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 6 पेपर होते हैं, जिन्हें दो ग्रुप (ग्रुप 1 और ग्रुप 2) में बांटा गया है। हर पेपर 100 मार्क्स का होता है और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications