Santosh Kumar | June 24, 2026 | 03:00 PM IST | 4 mins read
सीए इंटर परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और सभी विषयों के कुल योग (एग्रीगेट) में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Now
ICAI CA Inter May Result 2026 Live Updates: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आज सीए इंटरमीडिएट मई 2026 रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीए इंटर रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर एक्टिव है। छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर सीए इंटर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मई सेशन की परीक्षा 5 से 15 मई के बीच आयोजित की गई।
New: CA Inter May 2026 Result Out - Direct Link
Don't Miss: CA placements, salary, recruiters | Certificate courses offered by ICAI
Recommended: Download CA Inter Syllabus
सीए इंटरमीडिएट मई 2026 की परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित की गई। ग्रुप 1 की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई को हुईं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई 2026 को आयोजित की गईं। इस परीक्षा में हजारों छात्रों ने भाग लिया।
ग्रुप I में कुल 91,237 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 9,350 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिससे पास प्रतिशत 10.25% रहा। ग्रुप 2 में 64,381 उम्मीदवारों में से 10,372 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 16.11% रहा।
दोनों ग्रुपों में परीक्षा देने वाले 33,304 उम्मीदवारों में से केवल 2,820 ही उत्तीर्ण हो सके, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 8.47% रहा। नतीजों के विश्लेषण में टॉप रैंक पाने वालों के मार्क्स और परीक्षा से जुड़ी अन्य अहम जानकारी भी शामिल है।
सीए इंटर परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और सभी विषयों के कुल योग (एग्रीगेट) में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। सीए इंटरमीडिएट में कुल 6 पेपर होते हैं, हर पेपर 100 मार्क्स का होता है।
इससे पहले, आईसीएआई ने 18 जून को मई 2026 सेशन के सीए फाइनल रिजल्ट जारी किए। स्टूडेंट्स आधिकारिक पोर्टल पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करके आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए इंटर रिजल्ट मई 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
आईसीएआई ने पास प्रतिशत, ग्रुप-वाइज पास रेट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। सफल छात्र अब सीए फाइनल की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जबकि जो छात्र पास नहीं हो पाए, उन्हें अगले प्रयास के लिए रणनीति बनानी होगी।
जिन छात्रों को अपने मार्क्स को लेकर कोई संदेह है, वे आईसीएआई की मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, सर्टिफाइड कॉपी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने की संभावना है।
सीए इंटर रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर एक्टिव है। छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर सीए इंटर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीए इंटर रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
June 24, 2026 | 03:00 PM IST
सीए इंटर परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और सभी विषयों के कुल योग (एग्रीगेट) में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। सीए इंटरमीडिएट में कुल 6 पेपर होते हैं, हर पेपर 100 मार्क्स का होता है।
June 24, 2026 | 01:52 PM IST
इंस्टिट्यूट के अनुसार, ऑल-इंडिया लेवल पर टॉप रैंक पाने वालों की जानकारी और उनके मार्क्स जल्द ही शेयर किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिज़ल्ट की पूरी जानकारी और आगे के अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।
June 24, 2026 | 12:57 PM IST
सीए इंटर रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
June 24, 2026 | 12:00 PM IST
आईसीएआई ने सीए इंटर सितंबर 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 1 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। ग्रुप 1 की परीक्षा 1, 3 और 6 सितंबर को होगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 8, 10 और 12 सितंबर को होगी।
June 24, 2026 | 11:22 AM IST
| रैंक | नाम | शहर | रोल नंबर | मार्क्स | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|
एआईआर 1 | शार्दुल शेखर विचारे | डोम्बीवली | 429752 | 531 | 88.50 |
एआईआर 2 | अभिनव सतीश | कोच्चि | 347607 | 530 | 88.33 |
एआईआर 3 | तीर्थ जैन | मुंबई | 398213 | 519 | 86.50 |
June 24, 2026 | 11:10 AM IST
सीए इंटर 2026 परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और सभी विषयों के कुल योग (एग्रीगेट) में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
June 24, 2026 | 11:08 AM IST
ग्रुप II में 64,381 उम्मीदवारों में से 10,372 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण प्रतिशत 16.11% रहा। दोनों ग्रुपों में परीक्षा देने वाले 33,304 उम्मीदवारों में से केवल 2,820 ही उत्तीर्ण हो सके, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 8.47% रहा।
June 24, 2026 | 11:05 AM IST
सीए इंटरमीडिएट मई 2026 रिजल्ट घोषित करने के साथ ही उत्तीर्ण प्रतिशत भी जारी कर दिया है। ग्रुप I में कुल 91,237 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 9,350 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 10.25% रहा।
June 24, 2026 | 11:03 AM IST
सीए इंटर परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और सभी विषयों के कुल योग (एग्रीगेट) में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
June 24, 2026 | 10:52 AM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए इंटर रिजल्ट मई 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
June 24, 2026 | 10:43 AM IST
सीए इंटर मई 2026 रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर एक्टिव है।
June 24, 2026 | 10:36 AM IST
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आज सीए इंटरमीडिएट मई 2026 रिजल्ट घोषित कर दिया है।
सीए फाइनल मई रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, व्यक्तिगत विषय के अंक (आपके कार्यक्रम के आधार पर), प्राप्त कुल अंक, उम्मीदवार की उत्तीर्ण स्थिति और कार्यक्रम में प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण अंकित हैं।
Santosh Kumar