IBSAT Registration 2024: आईबीएसएटी पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 दिसंबर तक बढ़ी, general.ibsindia.org पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | December 20, 2024 | 06:22 PM IST | 2 mins read
आईबीएसएटी परीक्षा 2024 आईबीएस इंडिया द्वारा 28 और 29 दिसंबर को रिमोट-प्रोक्टर्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: ICFAI बिजनेस स्कूल ने ICFAI बिजनेस स्टडीज एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (IBSAT 2024) के लिए पंजीकरण की समय सीमा को बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ICFAI बिजनेस स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट general.ibsindia.org के माध्यम से अंतिम तिथि तक या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नवीनतम सूचना के अनुसार, आवेदक अब 23 दिसंबर, 2024 तक IBSAT 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, IBSAT 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 18 दिसंबर निर्धारित थी। आईबीएसएटी परीक्षा 2024 आईबीएस इंडिया द्वारा 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को रिमोट-प्रोक्टर्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
आईबीएस इंडिया ने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा करते हुए लिखा, “IBSAT 2024 आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। रिमोट प्रॉक्टर्ड टेस्ट, घर से भी लिया जा सकता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है। शीर्ष 500 रैंक पाने वालों को 2 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।”
ICFAI बिजनेस स्टडीज एप्टीट्यूड टेस्ट के परिणाम जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में प्रोविजनल रूप से जारी किए जाएंगे। ICFAI बिजनेस स्टडीज एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन एमबीए/ पीजीडीएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IBSAT 2024: चयन प्रक्रिया
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सिलेक्शन ब्रीफिंग 10 जनवरी से 19 जनवरी तक पूरे भारत में 70 से अधिक स्थानों पर आयोजित की जाएगी। आईबीएसएटी 2024 एमबीए और पीजीडीएम कार्यक्रमों के लिए चयन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को आईबीएस हैदराबाद में समाप्त होगी।
ICFAI Business Studies Aptitude Test 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- IBS की आधिकारिक वेबसाइट general.ibsindia.org पर जाएं।
- आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद, लॉगिन करें, फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें