Saurabh Pandey | January 24, 2026 | 12:01 PM IST | 2 mins read
सीमैट परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। CMAT 2026 परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड प्रति और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) कल 25 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। सीमैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड करना होगा और साथ लेकर जाना होगा।
CMAT 2027: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test | Most Scoring Topics
New: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
CMAT 2027: 30 Day Preparation Study Plan | General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
एनटीए सीमैट 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाना है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
सीमैट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त न करें या उसमें दर्ज किसी भी जानकारी को न बदलें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई या प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को cmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
Also read UPSC CSE Main 2025 PT Rescheduled: यूपीएससी सीएसई मेंस पर्सनैलिटी टेस्ट की संशोधित डेट घोषित