Trusted Source Image

CG Vyapam SI Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 26 अप्रैल को एग्जाम, जानें गाइडलाइंस

Santosh Kumar | April 20, 2026 | 02:39 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से प्रोफ़ाइल लॉगिन पेज से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के तहत 200 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही इस लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ उप-निरीक्षक एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित विवरण शामिल हैं। सीजी व्यापम एसआई भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जानी है।

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा 16 जिलों में होगी। उम्मीदवार पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से प्रोफ़ाइल लॉगिन पेज से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Vyapam Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

परीक्षा के दिन, प्रत्येक उम्मीदवार निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, ताकि मूल पहचान पत्र का उपयोग करके पहचान सत्यापन प्रक्रिया और तलाशी की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और साथ में कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड, या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है; ऐसा न करने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also readChhattisgarh Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 2,292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान, जानें एग्जाम डेट

CG Vyapam SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से छत्तीसगढ़ उप-निरीक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'एडमिट कार्ड' अनुभाग पर क्लिक करें।
  • सीजी एसआई एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर तथा पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

CG Vyapam Admit Card 2026: परीक्षा के लिए ड्रेस कोड

परीक्षा के दिन सुबह 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को हल्के रंग के, आधी आस्तीन वाले कपड़े पहनना अनिवार्य है; काले, गहरे नीले, हरे, इंडिगो, मैरून, बैंगनी या गहरे चॉकलेट रंग के कपड़े पहनना प्रतिबंधित है।

जूतों के संबंध में, केवल चप्पलें पहनने की अनुमति है, और उम्मीदवारों को कानों में किसी भी प्रकार के आभूषण (गहने) पहनने की सख्त मनाही है। परीक्षा के पहले और अंतिम आधे घंटे के दौरान परीक्षा कक्ष से बाहर निकलना प्रतिबंधित है।

परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित है। यदि कोई उम्मीदवार नियमों का पालन करने में विफल रहता है, तो उसे परीक्षा से वंचित किया जा सकता है, और उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications