BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024: बीपीएससी टीआरई-3 कक्षा 1 से 5 के लिए फाइनल आंसर की bpsc.bih.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | September 16, 2024 | 08:08 AM IST | 2 mins read
बिहार टीआरई 3.0 अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण-3 (BPSC TRE 3.0) कक्षा 1-5 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक bpsc.bih.nic.in पर जाकर भाषा और सामान्य अध्ययन पेपर की अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार बीपीएससी टीआरई 3.0 फाइनल आंसर-की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इससे पहले, आयोग ने बिहार टीआरई चरण 3 प्रोविजनल उत्तर कुंजी अगस्त में जारी की थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 2 से 5 सितंबर के बीच का समय दिया गया था।
आयोग अन्य परीक्षाओं के लिए जल्द ही BPSC TRE फाइनल आंसर की जारी करेगा। बीपीएससी टीआरई री-एग्जाम 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पहले मार्च 2024 में होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक के चलते इसे रद्द कर दिया गया था और दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का आदेश दिया गया था।
आयोग ने कहा कि बीपीएससी टीआरई री-एग्जाम शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई है। आयोग ने परीक्षा को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर एवं आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए थे।
वहीं, बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम फेज-3 में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले तलाशी से गुजरना पड़ा साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए। टीआरई 3.0 परीक्षा से संबंधित अधिक और नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
BPSC Final Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से कक्षा 1 से 5 तक के लिए बीपीएससी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध GS पेपर (कक्षा 1-5) के लिए अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक खोलें।
- परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही और अंतिम उत्तरों वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा