Trusted Source Image

Bihar Board 10th Topper Prize: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर्स को मिलेंगे अनेकों इनाम, जानें पूरी डिटेल

Santosh Kumar | March 31, 2024 | 10:50 AM IST | 2 mins read

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे भी आज घोषित होने वाले हैं। बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 से 23 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download EBook
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 1.30 बजे (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 1.30 बजे (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च को दोपहर 1.30 बजे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना द्वारा जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए 16 लाख से अधिक छात्र बिहार 10वीं परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org पर जारी किया जाएगा। साथ ही परीक्षा में टॉप रैंक पाने वाले उम्मीदवारों को सरकार की ओर से कई पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

बता दें कि बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 से 23 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के 1585 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं क्लास में जो बच्चे टॉप करेंगे उन्हें सरकार की ओर से पैसे के साथ-साथ किंडल ई-बुक रीडर और लैपटॉप दिया जाएगा।

Bihar Board 10th Topper 2024: मिलेगा नकद पुरस्कार

बिहार बोर्ड मैट्रिक में टॉप करने वाले बच्चे को 1 लाख रुपये का पुरस्कार, एक किंडल ई-बुक रीडर और एक लैपटॉप दिया जाएगा। बोर्ड में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 75,000 रुपये, एक किंडल ई-बुक रीडर और एक लैपटॉप दिया जाएगा। Bihar Board Matric Result में तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चे को 50 हजार रुपये दिये जाएंगे।

Also readBihar Board 10th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज 1.30 बजे, मैट्रिक का रिजल्ट @bsebmatric.org

Bihar Board 10th Result: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org पर जाएं।
  • Bihar Board 10th Result Link देखने के लिए नया पेज खुलेगा।
  • यहां BSEB 10th Result 2024 का रोल कोड, रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
  • Bihar Board Matric Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसमें अपने अंको की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।

Bihar Board Class 10 Result 2024 via SMS: ऐसे रिजल्ट देखें

बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 को ऑफलाइन मोड में एसएमएस के माध्यम से छात्र जांच सकेंगे:

  • सबसे पहले मोबाइल पर मैसेज बॉक्स को ओपन करें।
  • इसके बाद छात्र BIHAR10 <स्पेस> रोल-नंबर टाइप करें।
  • टाइप किए गए मैसेज को अभ्यर्थी 56263 नंबर पर भेजें।
  • बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं परिणाम मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications