BHEL Recruitment Notification 2025: बीएचईएल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 16 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन
Saurabh Pandey | July 8, 2025 | 06:57 PM IST | 1 min read
बीएचईएल भर्ती चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी। सभी इकाइयों के लिए परीक्षा एक ही तिथि पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने फिटर, वेल्डर और अन्य टेक्निशयन के कुल 515 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बीएचईएल भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी।
बीएचईएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष, ओबीसी की 30 वर्ष और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है।
BHEL Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
बीएचईएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उ्ममीदवारों को किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों के पास एनसीटी या आईटीआई का प्रमाण पत्र होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी होना चाहिए।
BHEL Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, पीडब्लूबीडी, एक्स सर्विसमैन, महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
BHEL Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
- फिटर - 176 पद
- वेल्डर - 97 पद
- टर्नर - 51 पद
- मैकेनिस्ट - 104 पद
- इलेक्ट्रीशियन - 65 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स - 18 पद
- फाउंड्री मैन - 4 पद
- कुल पदों की संख्या - 515
BHEL Recruitment 2025: वेतनमान
बीएचईएल भर्ती के तहत इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 29500 रुपये से 65000 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार