Trusted Source Image

AIBE 22 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22वीं की डेट्स घोषित, 19 अगस्त से रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा

Saurabh Pandey | July 18, 2026 | 05:47 PM IST | 1 min read

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 22वीं परीक्षा का संक्षिप्त शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

Back

AIBE Question Paper with Solutions

Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.

Download Now
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन-XXI का कुल पास प्रतिशत 65.92% रहा है, जो उम्मीदवारों के प्रदर्शन के स्तर को दर्शाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन-XXI का कुल पास प्रतिशत 65.92% रहा है, जो उम्मीदवारों के प्रदर्शन के स्तर को दर्शाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 22वीं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीसीआई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 19 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर शुरू होगी, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे, जबकि शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22वीं के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसकी त्रुटियां (यदि हों) सुधारने के लिए उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर 2026 तक समय दिया जाएगा।

AIBE XXII 2026: परीक्षा तिथि

बीसीआई द्वारा संक्षिप्त परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक अखिल भारतीय बार परीक्षा 22वीं का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा, जबकि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। वहीं रिजल्ट 7 से 10 जनवरी 2027 के बीच जारी किए जाने की संभावना है।

AIBE 21 Result 2026: 21वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) का परिणाम घोषित कर दिया है। एआईबीई 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 21 Result 2026: उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सर्टिफिकेट

परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को बीसीआई द्वारा एआईबीई प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (सीओपी) जारी किया जाएगा। छात्रों को राज्य बार काउंसिल से सर्टिफिकेट की फिजिकल प्रति प्राप्त करनी होगी।

Also read DU UG CSAS Seat Allotment 2026: डीयू यूजी राउंड 1 में 93,033 छात्रों को सीटें आवंटित, 18 जुलाई तक करें रिपोर्ट

AIBE 21 Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

एआईबीई 21 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, नामांकन संख्या, जन्म तिथि, श्रेणी, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और अन्य विवरण शामिल होते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इन विवरणों की जांच करनी चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications