Trusted Source Image

Kerala SSLC Result 2024: केरल एसएसएलसी रिजल्ट आज होगा जारी, pareekshabhavan.kerala.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड

Saurabh Pandey | May 8, 2024 | 11:06 AM IST | 1 min read

केरल बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा परिणाम 2024 देखने के लिए छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी परिणामों की घोषणा करेंगे।

केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2024 8 मई को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)
केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2024 8 मई को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)

नई दिल्ली : केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन (KBPE) की तरफ से केरल बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा परिणाम 2024 आज यानी 8 मई दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। एसएसएलसी परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों keralaresults.nic.in, results.kite.kerala.gov.in और pareekshabhavan.kerala.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।

केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन की तरफ से दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें एसएसएलसी परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा, बोर्ड केरल एसएसएलसी परिणाम 2024 के टॉपरों की सूची भी घोषित करेगा। छात्रों को अपना मूल स्कोरकार्ड अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करना होगा।

Kerala SSLC Result 2024 Online: केरल एसएसएलसी स्कोरकार्ड डिटेल

  • छात्र का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • स्कूल के नाम
  • जन्म की तारीख
  • लिंग
  • विषय-कोड और नाम की सूची
  • प्राप्त अंक- विषयवार, कुल अंक
  • योग्यता स्थिति- उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण

Also read WBCHSE 12th Result 2024: पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम आज 1 बजे wbresults.nic.in पर होगा जारी

Kerala sslc result 2024 date: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - keralaresults.nic.in, और results.kite.kerala.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एसएसएलसी परीक्षा भवन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
  • एसएसएलसी परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब मार्कशीट डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications