CA Inter Exams May 2025: आईसीएआई ने सीए इंटर परीक्षा मई 2025 की तैयारी के लिए निःशुल्क लाइव कक्षाएं की शुरू
Abhay Pratap Singh | September 6, 2024 | 08:33 AM IST | 2 mins read
आईसीएआई जनवरी 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 25 सितंबर से लाइव वर्चुअल कक्षाएं आयोजित करेगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से मई 2025 की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सीए इंटरमीडिएट छात्रों के लिए निःशुल्क लाइव कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। आईसीएआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, मई 2025 सीए इंटर फ्री लाइव सत्र की शुरुआत 9 सितंबर 2024 से होगी।
मई 2025 सीए इंटर परीक्षा के लिए निःशुल्क लाइव कक्षाओं का आयोजन बोर्ड ऑफ स्टडीज (BoS) द्वारा किया जाएगा। इन सत्रों में के माध्यम से लाइव लेक्चर्स, इंटरैक्टिव डाउट-सॉल्विंग और रिकॉर्ड की गई सामग्री का छात्रों को लाभ मिलेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना में बताया गया कि, “आईसीएआई जनवरी 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 25 सितंबर से लाइव वर्चुअल कक्षाएं आयोजित करेगा।”
आईसीएआई की लाइव वर्चुअल कक्षाएं तीन अलग-अलग समय स्लॉट में आयोजित की जाएंगी। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से 9:30 बजे, दूसरा स्लॉट दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे और तीसरा स्लॉट शाम 6:30 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी आईसीएआई की वेबसाइट के माध्यम से इन कक्षाओं तक पहुंच सकते हैं।
पहले दिन यानी 9 सितंबर को एडवांस्ड अकाउंटिंग और कॉर्पोरेट लॉ जैसे विषयों को पढ़ाया जाएगा। 10 सितंबर को लागत प्रबंधन, ऑडिटिंग नैतिकता, 13 सितंबर को वित्तीय प्रबंधन, 19 सितंबर को कराधान (जीएसटी), 28 सितंबर को रणनीतिक प्रबंधन और 4 अक्टूबर को आयकर कानून पढ़ाए जाएंगे।
आईसीएआई 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जनवरी 2025 की परीक्षाओं के लिए रिवीजन कक्षाएं भी आयोजित करेगा। इस दौरान अभ्यथियों को कक्षाओं में अपने अध्ययन की समीक्षा करने और महत्वपूर्ण विषयों को फिर से समझने का अवसर मिलेगा। कक्षाएं इंटरैक्टिव और सुविधाजनक होंगी, जिससे छात्र रिकॉर्डेड व्याख्यानों का भी उपयोग कर सकेंगे।
आईसीएआई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, लाइव कक्षाओं में सीए मई 2025 की तैयारी के लिए नोट्स, असाइनमेंट और बहुविकल्पीय प्रश्न उपलब्ध कराए जाएंगे। अनुभवी फैकल्टी मेंबर सत्रों का नेतृत्व करेंगे और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जटिल विषयों की समझ विकसित करने को लेकर छात्रों के डाउट्स क्लियर करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें