परीक्षा समाचार

LBSNAA की तरफ से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि भविष्य के अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतनी होगी। उनके द्वारा की गई टिप्पणियां या पोस्ट सेवा की छवि को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए ऐसी कोई भी सामग्री पोस्ट न करें जो सेवा या उसके सदस्यों के लिए नकारात्मक हो।

Saurabh Pandey | Apr 26, 2025

बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 2 घंटे आवंटित किए जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकृति के होंगे। प्रश्न-पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।

Saurabh Pandey | Apr 26, 2025

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई आंसर की फाइनल होगी। साथ ही 28 अप्रैल 2025 (रात 11:50 बजे तक) के बाद कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।

Saurabh Pandey | Apr 26, 2025

यूपीएससी की तरफ से जारी फाइनल मेरिट सूची पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने यूपीएससी सीएसई 2024-25 भर्ती के सभी राउंड को पास कर लिया है। इन उम्मीदवारों को अब उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और अन्य जैसी सेवाएं आवंटित की जाएंगी।

Saurabh Pandey | Apr 26, 2025

एनटीए ने फोटो और हस्ताक्षर सहित एडमिट कार्ड के विवरण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या संशोधन के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। इस तरह के किसी भी कृत्य को अनुचित साधन (यूएफएम) माना जाएगा और नियमों के अनुसार निपटा जाएगा।

Saurabh Pandey | Apr 26, 2025

NEET UG प्रश्न पत्र 2025 में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे, जिन्हें 3 घंटे में हल करना होगा। इसमें तीन खंड होंगे- फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी। तीसरा खंड वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान में विभाजित होगा। फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन में 45-45 प्रश्न होंगे और बायोलॉजी में 90 प्रश्न होंगे।

Saurabh Pandey | Apr 25, 2025

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications