Saurabh Pandey | August 27, 2024 | 06:33 PM IST | 2 mins read
प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic पर दिल्ली आईटीआई सीट आवंटन लिंक अपडेट कर दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन करके अपना आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

नई दिल्ली : प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग, दिल्ली ने दिल्ली आईटीआई काउंसलिंग 2024 राउंड 4 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। दिल्ली आईटीआई काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, वे अपने अकाउंट में लॉगिन करने के बाद उन्हें फ्रीज कर सकते हैं। आवंटित सीटों की पुष्टि स्वीकृति शुल्क के भुगतान के बाद ही की जाएगी। दिल्ली आईटीआई 2024 प्रवेश शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है।
दिल्ली आईटीआई 2024 काउंसलिंग राउंड 4 शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार 28 अगस्त से 30 अगस्त शाम 4:30 बजे तक दिल्ली आईटीआई काउंसलिंग के लिए अपनी आवंटित सीटों को फ्रीज कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का आवंटित संस्थान में भौतिक सत्यापन 28 अगस्त से 30 अगस्त शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करे की प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी और 1 सितंबर, रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।
प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic पर दिल्ली आईटीआई सीट आवंटन लिंक अपडेट कर दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन करके अपना आवंटन परिणाम देख सकते हैं। सीटों का आवंटन उम्मीदवार की योग्यता, भरे गए विकल्प और सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा। आवंटन के प्रत्येक दौर के बाद, व्यक्तिगत आवंटन परिणाम, संस्थान -वार आवंटन परिणाम, और प्रारंभिक और समापन रैंक ऑनलाइन प्रकाशित की जाती है।
प्राधिकरण ने राउंड 1 से 3 के लिए दिल्ली आईटीआई 2024 प्रवेश ऑनलाइन पूरा करा लिया है। दिल्ली आईटीआई 54 विभिन्न ट्रेडों में 11336 सीटों वाली 19 सरकारी आईटीआई में प्रवेश प्रदान करता है, जो नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) और स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) से संबद्ध हैं।