Bihar DCECE 2024 Counselling: बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग मॉप अप राउंड पंजीकरण आज से शुरू, दस्तावेज सत्यापन
Saurabh Pandey | August 26, 2024 | 10:45 AM IST | 2 mins read
जो अभ्यर्थी किसी भी कारण से ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले दौर के लिए चॉइस फिलिंग नहीं सके, वे भी इस ऑनलाइन मॉप-अप काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा और अधिकतम संख्या में कॉलेजों/शाखाओं को भरना होगा।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की तरफ से डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (डीसीईसीई) 2024 के मॉप अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आज यानी 26 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू हो चुकी है।
जिन उम्मीदवारों ने बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण किया है, वे मॉप अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी किसी भी कारण से ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले दौर के लिए चॉइस फिलिंग नहीं सके, वे भी इस ऑनलाइन मॉप-अप काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा और अधिकतम संख्या में कॉलेजों/शाखाओं को भरना होगा।
Bihar DCECE 2024 Counselling: मॉप-अप काउंसलिंग शेड्यूल
- ऑनलाइन मॉप-अप काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स पोस्टिंग - 22 अगस्त, 2024
- सीट आवंटन के लिए विलिंगनेस-कम-चॉइस फिलिंग / रजिस्ट्रेशन-कम-चॉइस फिलिंग की प्रारंभिक तिथि - 26 अगस्त, 2024
- सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए विलिंगनेस-कम-चॉइस फिलिंग / रजिस्ट्रेशन-कम-चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि - 1 सितंबर, 2024
- मॉप-अप काउंसलिंग प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट जारी होने की तिथि - 6 सितंबर, 2024
- मॉप-अप काउंसलिंग सीट आवंटन डाउनलोड करने की तिथि - 6 सितंबर, 2024 से 9 सितंबर, 2024
- दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (मॉप-अप काउंसलिंग) - 7 सितंबर, 2024 से 9 सितंबर, 2024
Bihar DCECE 2024 Counselling: काउंसलिंग दस्तावेज
- आवेदन पत्र के भाग-ए, भाग-बी की डाउनलोड की गई प्रति
- डीसीईसीई 2024 एडमिट कार्ड
- डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड
- सीट आवंटन पत्र की प्रति
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- आयु और पहचान के प्रमाण के रूप में कक्षा-10 का बोर्ड प्रमाण पत्र, मैट्रिक, समकक्ष प्रमाण पत्र और प्रवेश पत्र
- पहचान के लिए आधार कार्ड
- विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र
- बिहार के मूल निवासियों द्वारा आवासीय प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- शरणार्थी प्रमाण पत्र
बीसीईसीईबी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जो उम्मीदवार सरकारी / निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से डीसीईसीई 2024 के पहले या दूसरे दौर के लिए उपस्थित हुए थे और मॉप-अप काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, या जिन्हें पहले और दूसरे दौर की काउंसलिंग में सीटें आवंटित नहीं की गई हैं या किसी कारण से उनकी सीटें रद्द कर दी गई हैं, उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने रिपोर्टिंग सेंटर पर जाना चाहिए।
Bihar DCECE Counselling: बिहार डीसीईसीई काउंसलिंग
बिहार डीसीईसीई 2024 काउंसलिंग बिहार के सरकारी और निजी संस्थानों में पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल और पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार