AUD PhD Admission 2024-25: अंबेडकर विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश पंजीकरण शुरू, जानें पात्रता, पीएचडी प्रोग्राम्स
Saurabh Pandey | November 8, 2024 | 09:50 PM IST | 1 min read
अंबेडकर विश्वविद्यालय एक सरकारी संस्थान है, जो दिल्ली सरकार के अधीन आता है। इस विश्वविद्यालय के चार कैंपस हैं। इन सभी में अलग-अलग विषयों में पीएचडी कोर्स चलते हैं। इन सभी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2024 है।
नई दिल्ली : डॉ बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने पीएचडी प्रवेश तिथियों की घोषणा की है। जिन छात्रों के पास राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) स्कोर है, वे अंबेडकर विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट https://aud.delhi.gov.in/admission/PhD-Admission पर पूरी की जा सकती है।
अंबेडकर विश्वविद्यालय एक सरकारी संस्थान है, जो दिल्ली सरकार के अधीन आता है। इस विश्वविद्यालय के चार कैंपस हैं। इन सभी में अलग-अलग विषयों में पीएचडी कोर्स चलते हैं। इन सभी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2024 है।
नेट स्कोर के आधार पर एडमिशन
इस बार विश्वविद्यालय की तरफ से यूजीसी की अधिसूचना के कारण पीएचडी प्रवेश के लिए नेट स्कोर का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है। इसका मतलब यह है कि डॉ बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी पीएचडी प्रोगाम के लिए एडमिशन यूजीसी नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) के स्कोर के आधार पर करेगी। पिछले साल तक यह एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के स्कोर पर होते थे।
AUD PhD Admission 2024: पीएचडी प्रोग्राम्स, कैंपस
- फिल्म स्टडीज, डेवलपमेंट स्टडीज, इकनॉमिक्स, हिंदी, हिस्ट्री, ह्यूमन इकोलॉजी, लिटरेरी आर्ट, मैनेजमेंट, मैथमैटिक्स, परफॉर्मेंस स्टडीज, सोशियोलॉजी, वुमन एंड जेंडर स्टडीज में पीएचडी प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के कश्मीरी गेट कैंपस में चलते हैं।
- लोदी रोड में पीएचडी एजुकेशन प्रोग्राम की पढ़ाई होगी।
- करमपुरा कैंपस में पीएचडी लीगल स्टडीज/ पीएचडी लॉ, पीएचडी पब्लिक हेल्थ और पीएचडी अर्बन स्टडीज प्रोग्राम ऑफर किए जाएंगे।
- कुतुब इंस्टिट्यूशन एरिया कैंपस में स्टूडेंट्स पीएचडी हेरिटेज स्टडीज के स्टूडेंट बन सकते हैं।
Also read CLAT 2025 Admit Card: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड consortiumofnlus.ac.in पर जल्द होगा जारी
AUD PhD Admission 2024: पीएचडी सीटों की संख्या
अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली में कुल 92 सीटों के लिए पीएचडी एडमिशन होंगे। एजुकेशन, अर्बन स्टडीज, ह्यूमन इकोलॉजी, सोशियोलॉजी के पीएचडी प्रोग्राम के लिए अलग-अलग सबसे ज्यादा 10-10 सीटें हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम