Santosh Kumar | December 28, 2024 | 06:49 PM IST | 1 min read
एआईबीई 19 के अभ्यर्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, लेकिन प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कोई कटौती नहीं की जाएगी।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने आज यानी 28 दिसंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 22 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर एआईबीई 19 आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई आंसर की 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
AIBE 21: Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 आंसर की सभी सेटों के लिए पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवारों को एआईबीई 19 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार पंजीकरण पोर्टल से आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर-की 2024 में प्रत्येक प्रश्न के लिए सही उत्तर और संबंधित विकल्प होंगे। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने से पहले, उम्मीदवार इसे जांच सकते हैं और यदि कोई गलती है तो आपत्तियां दर्ज सकते हैं।
एआईबीई आंसर-की 2024 को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। बीसीआई एआईबीई 19 2024 आंसर-की के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों के आधार पर एआईबीई 19 रिजल्ट जारी करेगा।
Also readAIBE 19 Exam 2024: एआईबीई 19 पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज पासिंग परसेंटेज
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एआईबीई 19 आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
एआईबीई परीक्षा में 100 एमसीक्यू शामिल थे और यह तीन घंटे की अवधि में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, लेकिन प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कोई कटौती नहीं की जाएगी।