Trusted Source Image

BSEB Matric Scrutiny Compartment 2024: बिहार मैट्रिक स्क्रूटिनी,कंपार्टमेंट आवेदन का आज आखिरी मौका

Saurabh Pandey | April 9, 2024 | 11:49 AM IST | 2 mins read

बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जो छात्र पंजीकरण करना चाहते हैं, उन्हें अपना रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर लॉगिन करना होगा।

बिहार मैट्रिक स्क्रूटिनी,कंपार्टमेंट आवेदन 2024 9 तारीख लास्ट डेट। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार मैट्रिक स्क्रूटिनी,कंपार्टमेंट आवेदन 2024 9 तारीख लास्ट डेट। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 9 अप्रैल आखिरी दिन है। ऐसे में यदि कोई छात्र किसी एक विषय या एक से अधिक या सभी विषयों में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट है, तो वह उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति विषय 120 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

जिन छात्रों के किसी विषय में कम अंक हैं या किसी कारण से परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं, वे कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि जो छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो गए हैं, वे बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 में शामिल नहीं हो सकते हैं।

मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024 की डेट जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) पटना की तरफ से बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा एवं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन 4 मई से 11 मई तक दो पालियों में किया जाएगा। दोनों पालियों में परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

BSEB 10th Scrutiny 2024 आवेदन का तरीका

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • बीएसईबी 10वीं स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अपना आवेदन पत्र भरें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।

Also read Bihar News: बिहार में शिक्षकों को ईद, रामनवमी के दिन मिलेगी छुट्टी, सीएम नीतीश कुमार ने दिए निर्देश

Bihar Board 10th Compartmental Exam रिजल्ट डेट

बीएसईबी मैट्रिक विशेष परीक्षा और मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024 का रिजल्ट 31 मई तक जारी कर दिया जाएगा। जिससे कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का एक वर्ष खराब न हो और वे इसी सत्र में अपना नामांकन आगे की पढ़ाई के लिए करा सकें।

बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 बीएसईबी द्वारा 31 मार्च को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड परीक्षा में कुल 13,79,842 छात्र सफल हुए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications