UPMSP UP Board 2024 Exam Live: यूपी बोर्ड 12वीं जीव विज्ञान, गणित की परीक्षा आज, मूल्यांकन अगले महीने शुरू

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक राज्य के 75 जिलों के 8,264 केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा अपडेट (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा अपडेट (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

Santosh Kumar | February 29, 2024 | 05:10 PM IST

यूपी बोर्ड 2024 परीक्षा लाइव अपडेट: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 में बोर्ड परीक्षा में लगभग 55 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा राज्य के 75 जिलों के 8,264 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

यूपी प्रशासन परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लाइव मॉनिटरिंग, सीसीटीवी, और अन्य तरीकों का उपयोग कर रहे हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा के सभी केंद्रों की निगरानी के लिए लखनऊ में बड़ा कंट्रोल रूम बनाया गया है।

इसके अलावा हर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम और 5 क्षेत्रीय केंद्र भी तैयार किए गए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) का गठन किया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू की पैनी नजर रहेगी। वहीं, एसटीएफ का काम नकल और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना है।

UP Board Exam Guidelines: जरूरी दिशानिर्देश

  • परीक्षा के लिए जाते समय आवश्यक वस्तुएं जैसे एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे फोटो आईडी कार्ड, पेन, पेंसिल ले जाना न भूलें।
  • एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देशों के अनुसार परीक्षा स्थल पर पहुंचें।
  • परीक्षा केंद्र पर अपने साथ किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, घड़ी, ब्लूटूथ आदि न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर केवल वही चीजें ले जाएं जिनकी अनुमति है, जैसे परीक्षा सामग्री और फेल्ट बॉक्स आदि।
  • परीक्षा की शुरुआत में पेपर को ध्यान से पढ़ें और दिए गए निर्देशों को समझें।
  • परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी पर्यवेक्षक बाहरी होंगे और जिस विषय की परीक्षा हो रही है उस विषय के शिक्षकों को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।
  • प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो पर्यवेक्षक होंगे, जबकि 40 से अधिक छात्रों वाले परीक्षा कक्ष में तीन पर्यवेक्षक होंगे।
  • पर्यवेक्षकों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी।

यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2024 क्लास 10

परीक्षा तिथि
सुबह की पाली (8:30 से 11: 45 बजे तक)
शाम की पाली (2 से 5:15 बजे तक)
22 फरवरी 2024
हिन्दी, प्राथमिक हिन्दी
व्यापार
23 फरवरी 2024
पाली, अरबी, फ़ारसी
संगीत
27 फ़रवरी 2024
गणितऑटोमोबाइल
28 फ़रवरी 2024
संस्कृत
संगीत वाद्य
29 फरवरी 2024
विज्ञान
कृषि
1 मार्च 2024
मानवीय विज्ञान
एनसीसी
2 मार्च 2024
हेल्थकेयर/रिटेल ट्रेडिंग
मोबाइल मरम्मत
4 मार्च 2024
अंग्रेज़ी
सुरक्षा
5 मार्च 2024
गृह विज्ञान
कंप्यूटर
6 मार्च 2024
ड्राइंग/रंजन कला
आईटी/आईटीईएस
7 मार्च 2024
सामाजिक विज्ञान
सिलाई
9 मार्च 2024
गुजराती/उर्दू/पंजाबी/बंगाली/मराठी/असमिया/उड़िया/कन्नड़/कश्मीरी/सिंधी/तेलुगु/तमिल/मलयालम/नेपाली
इलेक्ट्रीशियन/सोलर सिस्टम मरम्मत/प्लम्बर/आपदा प्रबंधन

यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2024 क्लास 12

परीक्षा तिथियाँ
सुबह की पाली (8:30 से 11:45 बजे तक)
शाम की पाली (2 से 5:15 बजे तक)
22 फ़रवरी 2024सैन्य विज्ञानहिन्दी, सामान्य हिन्दी
23 फ़रवरी 2024नागरिक शास्रसामान्य मुख्य विषय, कृषि विज्ञान (पहला और छठा प्रश्न पत्र)
27 फ़रवरी 2024व्यावसायिक विषय (प्रथम प्रश्न पत्र)व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान
28 फ़रवरी 2024अर्थशास्त्ररेखांकन (लेखन), रेखांकन (तकनीकी), रंजनकला
29 फरवरी 2024पाली, अरबी, फ़ारसीजीव विज्ञान, गणित
1 मार्च 2024उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपालीमनुष्य जाति का विज्ञान
2 मार्च 2024संगीत स्वर, संगीत वाद्य, नृत्यअंग्रेज़ी
4 मार्च 2024कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान- II पेपर (कृषि भाग -1 के लिए), कृषि अर्थशास्त्र VII पेपर (कृषि भाग -2 के लिए)मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र, भौतिकी
5 मार्च 2024व्यावसायिक विषय (द्वितीय प्रश्न पत्र)भूगोल, कृषि भौतिकी और जलवायु विज्ञान (भाग -1), कृषि प्राणीशास्त्र VII (कृषि भाग - 2 के लिए)
6 मार्च 2024व्यावसायिक विषय (तृतीय प्रश्न पत्र)इतिहास, कृषि पेपर - IV, कृषि पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर IX (कृषि भाग 2 के लिए)
7 मार्च 2024व्यावसायिक विषय (तृतीय प्रश्न पत्र)रसायन शास्त्र, समाजशास्त्र
9 मार्च 2024व्यावसायिक विषय (चौथा प्रश्न पत्र)संस्कृत, कृषि गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान

यूपी बोर्ड परीक्षाएं राज्य के 75 जिलों के 8,264 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस साल, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर लगभग 55,08,206 छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें 29,47,324 हाई स्कूल के छात्र और 25,60,882 इंटरमीडिएट छात्र शामिल हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम अपडेट जैसे टाइम टेबल, दिशानिर्देश, छात्रों की परीक्षा संबंधी प्रतिक्रिया के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

February 29, 2024 | 05:10 PM IST

UP Board Exam 2024 नकल विहीन परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में नकल रोकने के लिए 2.75 लाख कक्ष निरीक्षकों के लिए क्यूआर कोड और क्रमांक युक्त कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र तैयार किया गया है। कॉपियों की अदला-बदली रोकने के लिए क्यूआर कोड, क्रमांक और लोगो भी प्रिंट कराया गया है।

February 29, 2024 | 04:30 PM IST

UP board Exam 2024: उम्मीदवारों की संख्या

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 राज्य भर में 55 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है।

February 29, 2024 | 02:54 PM IST

UPMSP UP board Exams 2024: कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की दूसरी पाली चल रही है

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 कक्षा 10वीं, 12वीं की दूसरी पाली चल रही है। परीक्षा शाम 5.15 बजे खत्म होगी। 

February 29, 2024 | 02:29 PM IST

UPMSP 12th Board Exam 2024 परीक्षार्थियों की संख्या

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा देने के लिए कुल 25,77,997 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 14,28,323 लड़के और 11,49,674 लड़कियां हैं।

February 29, 2024 | 12:36 PM IST

राजस्थान 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा: बोर्ड ने छात्रों दीं परीक्षा के लिए शुभकामनाएं

राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा आज यानी 29 फरवरी से शुरू हो गई है। इस मौके पर बोर्ड ने परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि मां सरस्वती का आशीर्वाद आपको मिलता रहे। अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!


February 29, 2024 | 12:29 PM IST

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: शिफ्ट 1 समाप्त

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 शिफ्ट 1 समाप्त हो गई है। परीक्षा पर छात्रों की राय जानने के लिए वेबसाइट पर बने रहें।

February 29, 2024 | 11:26 AM IST

UP Board Exam 2024: बोर्ड ने 168 परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं पकड़ीं

बोर्ड सचिव के निर्देश पर सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों ने टीमें बनाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीमों ने दो दिन के अंदर 3473 परीक्षा केंद्रों की जांच की। सबसे ज्यादा कमियां गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागपुर, बलिया, फतेहपुर, कौशांबी, मथुरा, गोंडा, देवरिया, आजमगढ़ जैसे जिलों के परीक्षा केंद्रों पर मिलीं। सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। 

February 29, 2024 | 10:40 AM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: कक्षा 10वीं पहली पाली की परीक्षा जारी

यूपीएमएसपी 29 फरवरी को पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक कक्षा 10 विज्ञान की परीक्षा आयोजित कर रहा है। कक्षा 10 कृषि का पेपर दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।

February 29, 2024 | 09:28 AM IST

UPMSP UP board exams 2024: कक्षा 12वीं 29 फरवरी के पेपर

शिफ्ट 1: अरबी, फ्रेंच, अकाउंटेंसी

शिफ्ट 2: जीव विज्ञान, गणित


February 28, 2024 | 04:31 PM IST

UP Board Exam 2024: कक्षा 12 में पंजीकृत छात्रों की संख्या

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा देने के लिए कुल 25,77,997 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 14,28,323 लड़के और 11,49,674 लड़कियां हैं।

February 28, 2024 | 03:40 PM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 लाइव अपडेट: शिफ्ट 2 चल रही है

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 शिफ्ट 2 चल रही है। परीक्षा शाम 5.15 बजे खत्म हो जाएगी। 


February 28, 2024 | 03:09 PM IST

UP Board Exam 2024: अगले महीने से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के साथ-साथ कॉपियों का मूल्यांकन भी चल रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नौ मार्च को समाप्त होंगी। मूल्यांकन के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

February 28, 2024 | 01:27 PM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: परीक्षा में ड्यूटी के संबंध में शिक्षकों को चेतावनी

यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के बावजूद केंद्र पर न आने वाले शिक्षकों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। बोर्ड और शिक्षा विभाग ने अंतिम चेतावनी देते हुए यूपी बोर्ड की अगली परीक्षा के लिए शिक्षकों को समय से केंद्र पर पहुंचने को कहा है। ड्यूटी पर नहीं आने वाले शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

February 28, 2024 | 12:14 PM IST

UP board exam 2024: संस्कृत, अर्थशास्त्र के पेपर खत्म

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की संस्कृत और कक्षा 12 की अर्थशास्त्र की परीक्षा आज सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। पेपर विश्लेषण जल्द ही यहां साझा किया जाएगा।


February 28, 2024 | 11:10 AM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: परीक्षा से गायब शिक्षकों को नोटिस

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में शिक्षक टालमटोल कर रहे हैं। परीक्षा के लिए निजी स्कूलों के जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, वे संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो दर्जन शिक्षकों को नोटिस देकर कहा है कि वह परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों अन्यथा उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।

February 28, 2024 | 09:23 AM IST

UP Board 10th, 12th Exam 2024: पहली पाली जारी

यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली चल रही है। परीक्षा सुबह 8.30 बजे शुरू हो गई है और 11.45 बजे तक चलेगी। प्रथम पाली में 10वीं कक्षा के छात्रों का जहां संस्कृत का पेपर है, वहीं 12वीं कक्षा का अर्थशास्त्र का पेपर है।


February 28, 2024 | 07:30 AM IST

UP Board 10th, 12th Exam 2024: 28 फरवरी परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा में आज यानी 28 फरवरी को सुबह की पाली में 10वीं कक्षा के छात्रों का जहां संस्कृत का पेपर है, वहीं 12वीं कक्षा का अर्थशास्त्र का पेपर है। 

February 27, 2024 | 10:51 PM IST

UP Board Exam 2024: 27 फरवरी को अनुपस्थित छात्र

यूपी बोर्ड एग्जाम में आज यानी 27 फरवरी को प्रथम पाली में हाई स्कूल की गणित और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा आयोजित हुई। दोनों पालियों में कुल 1,46,839 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

February 27, 2024 | 07:33 PM IST

UP board exam 2024: गणित का पेपर आसान रहा

यूपी बोर्ड में गणित की परीक्षा देने वाले 10वीं कक्षा के अधिकांश छात्रों को पेपर आसान लगा।

February 27, 2024 | 05:36 PM IST

UPMSP 12th Board Exam 2024 परीक्षार्थियों की संख्या

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा देने के लिए कुल 25,77,997 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 14,28,323 लड़के और 11,49,674 लड़कियां हैं।


February 27, 2024 | 03:25 PM IST

Uttarakhand Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा आज से शुरू

उत्तराखंड में आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा में कुल 2 लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए राज्य के सीएम धामी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी है। 

February 27, 2024 | 02:29 PM IST

UP Board Exam 2024: अगले महीने से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के साथ-साथ कॉपियों का मूल्यांकन भी चल रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नौ मार्च को समाप्त होंगी। मूल्यांकन के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

February 27, 2024 | 01:22 PM IST

UP Board 10th, 12th Exam: नकल विरोधी योजना

  • यूपी बोर्ड नकल विरोधी योजना के तहत यूपी बोर्ड परीक्षकों को बारकोड वाले आईडी कार्ड दिए जाएंगे। इसके चलते परीक्षा केंद्र के अंदर पर्यवेक्षक नहीं बदला जा सकेगा।
  • परीक्षा के सभी केंद्रों की निगरानी के लिए लखनऊ में एक बड़ा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम और 5 क्षेत्रीय केंद्र भी तैयार किए जाएंगे।
  • यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। सभी प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें भी गठित की जाएंगी।
  • स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) का गठन किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू की पैनी नजर रहेगी। वहीं, एसटीएफ का काम नकल और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना होगा।
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग एलआईयू और यूपी पुलिस के साथ मिलकर काम करेगा। इससे यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

February 27, 2024 | 12:05 PM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: पहली पाली समाप्त, शिफ्ट 2 के पेपर

यूपी बोर्ड परीक्षा की दोपहर की पाली में कक्षा 10 के छात्र ऑटोमोबाइल्स के पेपर में उपस्थित होंगे और कक्षा 12 के छात्र बिजनेस स्टडीज और गृह विज्ञान के पेपर में उपस्थित होंगे।

February 27, 2024 | 11:29 AM IST

UPMSP UP Board Exam: परीक्षा रद्द होने की फर्जी खबर

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर अब अराजकतत्वों ने अफवाह फैलाना शुरू कर दिया है। यूट्यूब पर मुख्यमंत्री की फोटो पोस्ट कर फर्जी खबर फैलाई जा रही है कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

February 27, 2024 | 08:53 AM IST

UPMSP UP Board Exam 2024: कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा शुरू

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हो गई है और पेपर 11:45 बजे समाप्त होगा।

February 26, 2024 | 01:54 PM IST

यूपी बोर्ड 8265 परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 इस वर्ष 8264 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से 265 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 466 को संवेदनशील सेंटर की लिस्ट में रखा गया है।


February 26, 2024 | 11:54 AM IST

UPMSP Exam 2024: इन शहरों में कंट्रोल रूम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए लखनऊ और प्रयागराज के साथ-साथ वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष बनाए हैं।

February 26, 2024 | 10:56 AM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: परीक्षा में ड्यूटी के संबंध में शिक्षकों को चेतावनी

यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के बावजूद केंद्र पर न आने वाले शिक्षकों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। बोर्ड और शिक्षा विभाग ने अंतिम चेतावनी देते हुए यूपी बोर्ड की अगली परीक्षा के लिए शिक्षकों को समय से केंद्र पर पहुंचने को कहा है। ड्यूटी पर नहीं आने वाले शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

February 26, 2024 | 10:14 AM IST

UP Board Exam 2024: कल यूपी बोर्ड 10वीं गणित की परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हुई थी। यूपी बोर्ड हाई स्कूल गणित का पेपर 27 फरवरी 2024 को सुबह की पाली यानी सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

February 26, 2024 | 09:22 AM IST

UP Board Exam 2024: पेपर लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उसका प्रश्नपत्र या उसके किसी भाग को वाट्सएप, सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से वायरल किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी।

February 26, 2024 | 08:04 AM IST

UP Board 10th, 12th Exam: नकल विरोधी योजना

  • यूपी बोर्ड नकल विरोधी योजना के तहत यूपी बोर्ड परीक्षकों को बारकोड वाले आईडी कार्ड दिए जाएंगे। इसके चलते परीक्षा केंद्र के अंदर पर्यवेक्षक नहीं बदला जा सकेगा।
  • परीक्षा के सभी केंद्रों की निगरानी के लिए लखनऊ में एक बड़ा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम और 5 क्षेत्रीय केंद्र भी तैयार किए जाएंगे।
  • यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। सभी प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें भी गठित की जाएंगी।
  • स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) का गठन किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू की पैनी नजर रहेगी। वहीं, एसटीएफ का काम नकल और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना होगा।
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग एलआईयू और यूपी पुलिस के साथ मिलकर काम करेगा। इससे यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

February 25, 2024 | 07:08 PM IST

UP Board Exam 2024: कुल 257 बंदियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए 257 बंदियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 118 कैदी कक्षा 10वीं और 139 बंदी कक्षा 12वीं के हैं।

February 25, 2024 | 06:46 PM IST

UP Board Exam 2024: नकल करते पकड़े गए छात्र अब परीक्षा से नहीं होंगे बाहर, जानें नया नियम

बोर्ड की कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं की परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र को परीक्षा से बाहर नहीं किया जाएगा। यूपीएमएसपी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया कि नकल करते पकड़े गए छात्र से अनुचित सामग्री व उसकी कॉपी लेकर उसे दूसरी कॉपी दी जाएगी।

February 25, 2024 | 06:17 PM IST

UPMSP UP Board 2024 Exam: 27 फरवरी को कक्षा 12वीं का पेपर

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन यानी 27 फरवरी को पहली पाली में व्यवसायिक विषय और दूसरी पाली में व्यवसायिक अध्ययन, गृह विज्ञान विषय का पेपर आयोजित होगा।

इसे भी पढ़ें- UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 3 लाख से अधिक छात्र रहे अनुपस्थित, जेल में बनाए गए 8 केंद्र

February 25, 2024 | 05:02 PM IST

यूपी बोर्ड एग्जाम 2024: 27 फरवरी को कक्षा 10वीं का पेपर

कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में अंक शास्त्र विषय और  दूसरी पाली में ऑटोमोबाइल विषय का पेपर कराया जाएगा।

February 25, 2024 | 04:01 PM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: अगली परीक्षा तिथि

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा अब 27 फरवरी को आयोजित होगी। आज यानी 25 फरवरी को किसी भी विषय की परीक्षा आयोजित नहीं हुई।

February 25, 2024 | 02:47 PM IST

UP Board Exam 2024: संवेदनशील केंद्रों पर अधिकारी सतर्क

शिक्षा विभाग ने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की जांच की गई। संवेदनशील जिलों और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

February 25, 2024 | 02:13 PM IST

यूपी बोर्ड एग्जाम 2024: स्ट्रांग रूम में रात को पहुंच रहे अधिकारी

यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी कई जिलों के परीक्षा केंद्रों में बने स्ट्रांग रूम की रात में जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं।

February 24, 2024 | 11:01 PM IST

CISCE ICSE 10th Exam 2024

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की तरफ से  21 फरवरी 2024 से आईसीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा अंग्रेजी भाषा के पेपर 1 के साथ शुरू हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी। आईसीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 28 मार्च 2024 को समाप्त होगी।


February 24, 2024 | 10:36 PM IST

MP Board Evaluation 2024 कॉपियों का मूल्यांकन शुरू

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। एमपी बोर्ड की तरफ से करीब 25 हजार शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है।


February 24, 2024 | 10:04 PM IST

पेपर लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उसका प्रश्नपत्र या उसके किसी भाग को वाट्सएप, सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से वायरल किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी।


February 24, 2024 | 09:08 PM IST

यूपी बोर्ड 8265 परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 इस वर्ष 8265 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से 265 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 466 को संवेदनशील सेंटर की लिस्ट में रखा गया है।


February 24, 2024 | 07:03 PM IST

UP Board Exam 2024 सभी पेजों पर सीरियल नंबर

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के दौरान कॉपियों की अदला-बदली को रोकने के लिए पहली बार एक पेज पर बोर्ड का लोगो और अन्य सभी पेजों पर सीरियल नंबर दर्ज किया गया है।


February 24, 2024 | 05:38 PM IST

UPMSP 2024 इन शहरों में कंट्रोल रूम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के लखनऊ और प्रयागराज स्थित ऑफिस के साथ ही वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर में भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।


February 24, 2024 | 03:50 PM IST

UP Board Exam 2024: ऑनलाइन एग्जाम की मॉनिटरिंग

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज और परिषद के सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में एक कमांड और कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

February 24, 2024 | 02:47 PM IST

UP Board Exam 2024: सुरक्षा व्यवस्था

यूपी बोर्ड परीक्षा में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है, जिसमें सभी 8,265 परीक्षा केंद्रों के लगभग 1.35 लाख परीक्षा कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर से लैस लगभग 2.90 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।


February 24, 2024 | 01:47 PM IST

UP Board Exam 10th, 12th: दूसरे दिन 28,513 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को 28,513 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट परीक्षा में एक छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।

February 24, 2024 | 12:43 PM IST

UP Board Exam LIVE: कब तक चलेंगी परीक्षा

यूपी बोर्ड 2024 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल 22 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा का आयोजन 9 मार्च तक किया जाएगा।

February 24, 2024 | 12:02 PM IST

UPMSP UP Board Exam 2024- दो शिफ्ट में हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10वीं या हाई स्कूल और कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुईं। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की पहली पाली की परीक्षा रात 11:45 बजे समाप्त होती है, और दूसरी पाली की परीक्षा शाम 5:15 बजे तक चलती है। 

February 24, 2024 | 11:29 AM IST

यूपी 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024: फर्जी खबरों फैलाने पर होगी कार्रवाई

यूपी बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाकर आम जनता को गुमराह करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

February 24, 2024 | 10:31 AM IST

UP Board 10th, 12th Exam: नकल विरोधी योजना

  • यूपी बोर्ड नकल विरोधी योजना के तहत यूपी बोर्ड परीक्षकों को बारकोड वाले आईडी कार्ड दिए जाएंगे। इसके चलते परीक्षा केंद्र के अंदर पर्यवेक्षक नहीं बदला जा सकेगा।
  • परीक्षा के सभी केंद्रों की निगरानी के लिए लखनऊ में एक बड़ा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम और 5 क्षेत्रीय केंद्र भी तैयार किए जाएंगे।
  • यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। सभी प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें भी गठित की जाएंगी।
  • स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) का गठन किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू की पैनी नजर रहेगी। वहीं, एसटीएफ का काम नकल और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना होगा।
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग एलआईयू और यूपी पुलिस के साथ मिलकर काम करेगा। इससे यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

February 24, 2024 | 09:46 AM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा दिशानिर्देश: 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए

यूपी बोर्ड की ओर से जारी सेमेस्टर पेपर के मुताबिक शुरुआत में छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जा रहा है। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कहा जाता है।

February 24, 2024 | 09:06 AM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 - 55 लाख से अधिक छात्र

यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हैं। यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 55 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

February 24, 2024 | 08:42 AM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 अपडेट: एडमिट कार्ड के साथ फोटो आइडी जरूरी

छात्र ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उन्हें अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी प्रूफ भी दिखाना होगा।


ये भी पढ़ें: UP Board Admit Card 2024: यूपी बोर्ड 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध, ऐसे करें डाउनलोड

February 24, 2024 | 08:01 AM IST

UP Board Exam 10th, 12th: दूसरे दिन 28,513 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को 28,513 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट परीक्षा में एक छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।

February 23, 2024 | 11:18 PM IST

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2024: आंसर बुक में क्यूआर कोड

यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को क्यूआर कोड वाला एडमिट कार्ड वितरित किया गया है। वहीं, उत्तर पुस्तिका में क्यूआर कोड दिया गया है।

February 23, 2024 | 10:54 PM IST

UP Board Exam 2024: 7 हजार से अधिक केंद्रों पर हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन यानी 23 फरवरी को पहली पाली में 7,376 परीक्षा केंद्रों पर और द्वितीय पाली में 2,238 एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।

February 23, 2024 | 09:51 PM IST

UP Board Exam 2024: दूसरे दिन अनुपस्थित छात्र

यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन यानी 23 फरवरी को दोनों पालियों में कुल 28, 513 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

February 23, 2024 | 08:40 PM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: जेल में भी बनाए गए केंद्र

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं एग्जाम में शामिल होने वाले जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों के लिए 8 जेल केंद्रों में परीक्षा आयोजित कराई गई।

February 23, 2024 | 07:52 PM IST

यूपी बोर्ड एग्जाम 2024: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले आरोपी पकड़े गए

UP बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पहले ही दिन देवरिया में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे चार आरोपियों व एक सरगना को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ये आरोपी लखीमपुर और पीलीभीत जिले के रहने वाले हैं।

February 23, 2024 | 07:10 PM IST

UP Board Exam 2024: परीक्षा का दूसरा दिन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम हुआ संपन्न।

ये भी पढ़ें: [Also Read]UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 3 लाख से अधिक छात्र रहे अनुपस्थित, जेल में बनाए गए 8 केंद्र[/Also Read]

February 23, 2024 | 06:35 PM IST

UP Board Exam 2024: सिक्योरिटी सेटअप

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए एक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है, जिसमें 8,265 परीक्षा केंद्रों के लगभग 1.35 लाख परीक्षा कक्षों में वॉइस रिकॉर्डर और लगभग 2.90 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

February 23, 2024 | 05:54 PM IST

UPMSP 10th an 12th exam: दूसरी शिफ्ट समाप्त होने का समय

यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शाम 5:15 बजे समाप्त हुई।

February 23, 2024 | 04:11 PM IST

UP 10th, 12th Board Exam: शिफ्ट 2 की परीक्षा जारी

यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं शिफ्ट 2 की परीक्षा शाम 5:15 बजे समाप्त होगी।

February 23, 2024 | 03:42 PM IST

UP Board 10th, 12th Exam : नकल विरोधी योजना

  • यूपी बोर्ड नकल विरोधी योजना के तहत यूपी बोर्ड परीक्षकों को बारकोड वाले आईडी कार्ड दिए जाएंगे। इसके चलते परीक्षा केंद्र के अंदर पर्यवेक्षक नहीं बदला जा सकेगा।
  • परीक्षा के सभी केंद्रों की निगरानी के लिए लखनऊ में एक बड़ा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम और 5 क्षेत्रीय केंद्र भी तैयार किए जाएंगे।
  • यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। सभी प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें भी गठित की जाएंगी।
  • स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) का गठन किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू की पैनी नजर रहेगी। वहीं, एसटीएफ का काम नकल और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना होगा।
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग एलआईयू और यूपी पुलिस के साथ मिलकर काम करेगा। इससे यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

February 23, 2024 | 03:07 PM IST

यूपी 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024: फर्जी खबरों फैलाने पर होगी कार्रवाई

यूपी बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाकर आम जनता को गुमराह करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 

February 23, 2024 | 02:32 PM IST

UP Board Exam 2024: 10वीं की परीक्षा में पकड़े गए 5 'मुन्नाभाई'

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के पहले दिन ही देवरिया में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए परीक्षा दे रहे चार मुन्ना भाइयों और सरगना को गिरफ्तार किया।

February 23, 2024 | 02:19 PM IST

यूपी बोर्ड पेपर 2024: दूसरी पाली शुरू

UP Board Exam 2024 23 फरवरी की दूसरी पाली शुरू हो चुकी है। कक्षा 12वीं का सामान्य मुख्य विषय, दूसरी पाली में कृषि विज्ञान का पेपर है। 

February 23, 2024 | 01:56 PM IST

यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा विश्लेषण: नागरिक शास्त्र की परीक्षा आसान

यूपी बोर्ड परीक्षा 12वीं कक्षा में आज सुबह की पाली में नागरिक शास्त्र का पेपर था। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने पेपर के कठिनाई स्तर को मध्यम से आसान बताया।

February 23, 2024 | 01:23 PM IST

UPMSP Exam 2024 Guidelines: 1 घंटा पहले पहुचें एग्जाम सेंटर

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों को कम से कम 1 घंटा पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

February 23, 2024 | 12:50 PM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 अपडेट: एडमिट कार्ड के साथ फोटो आइडी जरूरी

छात्र ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उन्हें अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी प्रूफ भी दिखाना होगा।


ये भी पढ़ें: UP Board Admit Card 2024: यूपी बोर्ड 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध, ऐसे करें डाउनलोड 

February 23, 2024 | 12:27 PM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 लाइव अपडेट: 75 जिलों में 8,264 परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेश भर के सभी 75 जिलों में एक साथ आयोजित की जा रही हैं. परीक्षा के लिए कुल 8,264 केंद्र बनाए गए हैं। 

February 23, 2024 | 12:04 PM IST

यूपी बोर्ड पेपर 2024: शिफ्ट 1 समाप्त

यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024 प्रथम शिफ्ट 11.45 बजे खत्म हो गई है। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।


ये भी पढ़ें: UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 3 लाख से अधिक छात्र रहे अनुपस्थित, जेल में बनाए गए 8 केंद्र

February 23, 2024 | 11:49 AM IST

UP Board Exam Security Arrangements: सुरक्षा व्यवस्था

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर व्हाट्सएप से लेकर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भ्रामक खबर फैलाने पर जेल भी जाना पड़ सकता है। 

February 23, 2024 | 11:16 AM IST

UP Board Exam 2024: कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा शिफ्ट 1 जारी

UP Board Exam 2024 में आज 10वीं कक्षा की पाली, अरबी और फारसी की परीक्षा है जबकि 12वीं कक्षा के छात्र की नागरिक शास्त्र की परीक्षा है। 

February 23, 2024 | 10:58 AM IST

UP Board Exam 2024: सुरक्षा व्यवस्था

यूपी बोर्ड परीक्षा में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है, जिसमें सभी 8,265 परीक्षा केंद्रों के लगभग 1.35 लाख परीक्षा कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर से लैस लगभग 2.90 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।


Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students250M+Students
  • College30,000+Colleges
  • Exams500+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification12000+Certifications