JEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र की परीक्षा एनटीए द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग का रिजल्ट जारी हो चुका है।

जेईई मेन 2024 पेपर 2 स्कोरकार्ड जारी। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)जेईई मेन 2024 पेपर 2 स्कोरकार्ड जारी। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

Saurabh Pandey | March 8, 2024 | 01:15 PM IST

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। एनटीए ने बी.आर्क और बी प्लानिंग पेपर का रिजल्ट 7 मार्च को जारी किया है। परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर अपलोड की गई है।

जेईई मेन पेपर 2 बी. आर्क और बी. प्लानिंग 24 जनवरी को 299 शहरों के 421 परीक्षा केंद्रों (15 शहर देश के बाहर भी) पर आयोजित किया गया था। इसके लिए 740002 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 55608 परीक्षार्थी शामिल हुए।

Apply to Amity University, Noida B.Tech Admissions 2024

B.Tech/B.Arch Admissions OPEN

जेईई मेन बी.आर्क-बी प्लानिंग टॉपर

जेईई मेन पेपर 2ए (बी.आर्क.) में तमिलनाडु के मुथु.आर ने जनवरी 2024 की परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है। पेपर-2बी (बी.प्लानिंग) जनवरी 2024 की परीक्षा में आंध्रप्रदेश के कोलसानि साकेत प्रणव ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है।

राज्यवार बी.आर्क टॉपर लिस्ट

  1. के. सिद्धार्थकुमार - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  2. धनुकोंडा श्रीनिधि - आंध्रप्रदेश
  3. साइमन पासर - अरुणाचल प्रदेश
  4. कौस्तव प्रकाश शर्मा - असम
  5. मो. अरिश नसर सिद्दीकी - बिहार
  6. पार्थ कौल- चंडीगढ़
  7. शाश्वत अग्रवाल - छत्तीसगढ़
  8. पटेल दिशा दीपक - दादरा एवं नगर हवेली
  9. मुदित नवीनकुमार पटेल - दमन और दीव
  10. हिमांशी मिश्रा - दिल्ली (एनसीटी)

राज्यवार बी. प्लानिंग टॉपर लिस्ट

  1. संजय सनीश - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
  2. कोलसानी साकेत प्रणव - आंध्र प्रदेश
  3. स्नेहा पॉल - अरुणाचल प्रदेश
  4. नचिकेत बोरा - असम
  5. अरीब अफसर खान - बिहार
  6. पुण्य बिंदलिश - चंडीगढ़
  7. शाश्वत अग्रवाल - छत्तीसगढ़
  8. जयदेव पारीक - दादरा एवं नगर हवेली
  9. मीता प्रेमजी मकवाना - दमन और दीव
  10. हिमांशी मिश्रा - दिल्ली (एनसीटी)

Also read JEE Main Paper 2 Answer Key: जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की बीआर्क, बीप्लानिंग के लिए जारी, nta.ac.in पर देखें

13 भाषाओं में परीक्षा

जेईई मेन 2024 परीक्षा 13 भाषाओं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

जेईई मेन 2024 परीक्षा के सुचारू संचालन की निगरानी और सुविधा के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष खोला गया था। इसके लिए 02 राष्ट्रीय संयोजक, 18 क्षेत्रीय संयोजक, 303 नगर समन्वयक, 1083 पर्यवेक्षक, 150 तकनीकी पर्यवेक्षक और 162 उप पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students250M+Students
  • College30,000+Colleges
  • Exams500+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification12000+Certifications