CTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम ctet.nic.in पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

सीबीएसई सीटेट परिणाम घोषित (पिक्सल)सीबीएसई सीटेट परिणाम घोषित (पिक्सल)

Santosh Kumar | February 15, 2024 | 05:57 PM IST

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर का उपयोग करके सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम की जांच कर सकते हैं।

सीटेट परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके लिए बोर्ड पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है। वहीं, अब CTET Result 2024 के नतीजों के साथ सीबीएसई कट-ऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।

CTET Result 2024: ऐसे चेक करें परीक्षा का परिणाम

अभ्यर्थी CTET Result 2024 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • Homepage पर 'CTET JANUARY - 2024 Result' पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहां फिर से 'CTET JANUARY - 2024 Result' पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • CTET Result 2024 चेक करें और इसे सेव करें।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के डिजीलॉकर खाते बनाए जाएंगे और उन्हें सीबीएसई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।

आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिए कुल 26,93526 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 84 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 9,58,193 पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए थे जबकि 17,35,333 पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए थे।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students250M+Students
  • College30,000+Colleges
  • Exams500+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification12000+Certifications