CBSE CTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम जल्द होगा जारी, जानें डाउनलोड की पूरी प्रक्रिया

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

सीटेट जनवरी परिणाम जल्द होगा जारी (विकिमीडिया कॉमन्स)सीटेट जनवरी परिणाम जल्द होगा जारी (विकिमीडिया कॉमन्स)

Santosh Kumar | February 15, 2024 | 02:28 PM IST

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने वाला है। उम्मीदवार परीक्षा का परिणाम उपलब्ध होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकेंगे। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम की जांच कर सकते हैं।

सीटेट परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके लिए बोर्ड पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है। वहीं, सीटेट रिजल्ट 2024 के नतीजों के साथ सीबीएसई कट-ऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के डिजीलॉकर खाते बनाए जाएंगे और उन्हें सीबीएसई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।

CBSE CTET Registration: कुल पंजीकरण

आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिए कुल 26,93,526 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 84 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 9,58,193 पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए थे जबकि 17,35,333 पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए थे।

CTET Result 2024: ऐसे चेक करें परिणाम

अभ्यर्थी CTET Result 2024 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  • CTET January 2024 Scorecard Link पर क्लिक करें।

  • नया पेज खुलेगा, यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • CTET Result 2024 चेक करें और इसे सेव करें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students250M+Students
  • College30,000+Colleges
  • Exams500+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification12000+Certifications